बांका, अप्रैल 15 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका-जसीडीह रेलखंड चान्दन थाना क्षेत्र के बिहायी गांव के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर चांदन थाना पुलिस ने रेल पोल संख्या 17/2-17/3 के बीच रेलवे ट्रैक से करीब 10 फीट दूर युवक का शव झाड़ी से बरामद किया। इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया गया। मृतक की पहचान जमुई जिले के चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी गांव निवासी सुकदेव यादव के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रवि कुमार, अवर निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, सअनि चन्द्रधारी झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.