बांका, मई 23 -- चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय परिसर में भावसर फाउंडेशन द्वारा प्रखंड क्षेत्र में भूकंपरोधी भवन निर्माण को लेकर 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कुल 30 प्रतिभागियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से जुड़ी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 24 प्रतिभागी सफल घोषित किए गए। सफल उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चान्दन के कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त राजमिस्त्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीखे गए कौशल का उपयोग व्यवहारिक जी...