चान्दन प्रखंड में पोषण जागरूकता की अलख, 300 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग
बांका, जून 12 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन प्रखंड की सुदूरवर्ती आधे दर्जन पंचायतों में बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर पोषण जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
महत्वपूर्ण जानकारी टाटा ट्रस्ट के सहयोग से नीड्स संस्था द्वारा संचालित 'जीवन परियोजना' के तहत पश्चिमी कटसकरा, बोड़ा सुइया, बरफेरा तेतरिया, दक्षिणी कसवावसीला, असुढ़ा एवं पूर्वी कटसकरा पंचायतों के कई गांवों में पंचायत स्तरीय पोषण मेला सह खाद्य आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दहिवारा, धनौछी, पिलुआ, भेलवा, बलसरा, लीलावरण एवं दुवासार गांवों में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं अभिभावकों को बच्चों के संतुलित पोषण, स्वच्छता और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक भोजन तैयार करने के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का उद्देश्य मेले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.