चानो में टेकलाल महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
हजारीबाग, मई 21 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चानो पंचायत में गुरुवार को स्व. टेकलाल महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल की धर्मपत्नी ललिता देवी ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर टूर्नामेंट की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. टेकलाल महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन कराने की परंपरा रही है। आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण है। इससे शारीरिक एवं मानसिक मजबूती मिलती है। स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा में भी निखार आता है। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करें। खिलाड़ियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार के साथ मैदान में खेलने की अपील की। खेल के साथ-साथ शिक्षा और अनुशासन को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.