लखीसराय, फरवरी 26 -- चानन, निज संवाददाता। ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के खयाल से जीविका परियोजना ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन बुधवार को इटौन सरस्वती मंदिर परिसर में किया गया। जिसका उद्घाटन एसडीओ प्रभाकर कुमार, बीडीओ प्रिया कुमारी, सीओ रवि प्रसाद, डीपीएम अनिता कुमारी, पंसस बेबी देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पूरे दिन चले मेला में 485 लोगों ने रोजगार के लिए निबंधन कराया। 285 युवक - युवतियों को कंपनी द्वारा ऑफर लेटर दिया गया। रोजगार मेले के माध्यम से 15 कंपनी ने अपने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम के आगाज में जीविका दीदियों ने स्वागत गान गाया और सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया। एसडीओ प्रभाकर कुमार ने कहा कि जीविका योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजन...