लखीसराय, मार्च 23 -- चानन, निज संवाददाता। बीजेपी द्वारा मननपुर बाजार स्थित निजी स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का अगाज रविवार को जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, मुखिया यशोदा देवी, डॉ. प्रवीण कुमार, हिमांशु पटेल, जेएनयू छात्र कुमार आशुतोष , उमेश महतो सहित कई वरीय नेताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण की शुरूआत वंदेमातरम गायन के साथ हुई। 07 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में सक्षम कार्यकर्त्ता, सशक्त संगठन थीम पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधार है। प्रशिक्षित कार्यकर्त्ताओं को भाजपा संगठन की असली ताकत माना जाता है। शिविर में कार्यकर्त्ताओं को पार्टी की विचारधारा एकात्म मानववाद इतिहास, केन्द्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों के बारे में भी बताया ...