बेगुसराय, फरवरी 1 -- सिमरिया धाम। चकिया थाना क्षेत्र की सिमरिया-दो पंचायत के चानन गांव के वार्ड 11 में रविवार को लगभग डेढ़ बीघा जमीन पर दखल दिलाने मजिस्ट्रेट के रूप में गए बरौनी सीओ को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में बरौनी सीओ सुरजकांत ने बताया कि विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाने की वजह से वापस आना पड़ा। अब पुनः जरूरत के अनुसार पुलिस बल के साथ दखल दिलाया जाएगा। वहीं, इस संबंध में भाकपा नेता प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक रामरतन सिंह के नेतृत्व में सौहार्द्रपूर्वक हुई वार्ता के बाद उक्त कार्य को स्थगित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.