लखीसराय, अप्रैल 28 -- कजरा, एक संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 को लेकर लखीसराय जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के प्रथम चरण को सफल बनाने के उद्देश्य से चानन और सूर्यगढ़ा प्रखंड के कुल 13 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को डायट लखीसराय में चल रहे सेवाकालीन प्रशिक्षण से मुक्त कर जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस संबंध में दोनों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा लखीसराय को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। ----27 अप्रैल से 2 मई तक चल रहा था प्रशिक्षण:राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना द्वारा ई-शिक्षाकोष के माध्यम से चयनित शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण 27 अप्रैल से 2 मई तक डायट लखीसराय में निर...