रामगढ़, अप्रैल 4 -- सिरका, प्रतिनिधि रैयत के नाम पर झूठा केस करने और आउटसोर्सिंग कार्य से दो रैयत मज़दूर को कार्य से बैठाने के विरोध में शनिवार को कउवाबेड़ा, चानक सहित आसपास गांव के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्य्क्षता मुकेश प्रजापति और संचालन प्रदीप ने किया। बैठक में झूठा रंगदारी का केस करने और आउटसोर्सिंग के कार्य से रैयत प्रदीप बेदिया और बसंत बेदिया को हटाने साथ ही रैयत मुकेश प्रजापति, बिक्रम प्रजापति के नाम से भी झूठा केस दर्ज करने के विरोध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। लोगों ने कहा कि नियम के विरुद्ध एकाएक चानक बस्ती में पोकलेन मशीन लगाया जा रहा था। जिसका हम सभी ग्रामीणों ने संवैधानिक तरीके से विरोध कर रहे थे। लेकिन रैयतों पर झूठा केस दर्ज किया गया। चानक बस्ती के लोगों को बिना मुआवजा और नौकरी दिए हटाने का प्रयास किया जा रहा...