चादर लेकर उर्स-ए-रजवी के लिए पैदल रवाना हुआ जत्था
बरेली, अगस्त 8 -- उर्स-ए-रजवी में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को कस्बे से चादर लेकर अकीदतमंदों का जत्था पैदल रवाना हुआ। सुन्नी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खुर्शीद आलम मिस्बाही के नेतृत्व में निकले जत्थे से पूरा माहौल मसलक-ए-आला हजरत की सदाओं से गूंज उठा। रास्ते में लोगों ने जत्थे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जत्थे में शामिल लोग चादर लेकर पैदल उर्स में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मौलाना खुर्शीद आलम मिस्बाही, आमिर खान, दानिश इदरीसी, छोटू खान, मुमताज अहमद, आकाश सलमानी, बबलू इदरीसी, इरशाद मलिक, एजाज खान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: चादर का जुलूस लेकर पैदल रवाना हुए अकीदतमंद यह भी पढ़ें- Bareily News: अलीगंज से चादर का जुलूस बरेली रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.