चादर फैक्ट्री में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी पकड़े
मेरठ, मई 20 -- झिटकारी रोड स्थित चादर फैक्ट्री में लंबे समय से हो रही चोरी का मामला सामने आया है। फैक्ट्री स्वामी की जांच में माल चोरी कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। धर्मपुरा निवासी फैक्ट्री संचालक जीशान ने बताया कि उनकी फैक्ट्री से पिछले कई महीनों से लगातार चादरें और अन्य सामान गायब हो रहा था। शुरुआत में कर्मचारियों की लापरवाही समझकर मामला नजरअंदाज किया गया, लेकिन चोरी बढ़ने पर उन्होंने अपने स्तर से जांच शुरू कराई। जांच में पता चला कि फैक्ट्री से माल लाने-ले जाने का काम करने वाले सोनू निवासी टेहरकी और सुनील निवासी सरधना ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। यह भी पढ़ें- माल का ऑर्डर देकर भुगतान न करने से साढ़े छह करोड़ रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.