चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआएं
पूर्णिया, फरवरी 22 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल के बाज बैरिया गांव में हजरत मखदूम सैयद शाह अजमतुल्लाह के मजार पर अजमती कमेटी ने चादरपोशी की और सूबे में अमन चैन की दुआएं मांगी । शाह अजमतुल्लाह की याद में यहां हर वर्ष उर्स का मेला लगाया है जिसमे देश के कोने - कोने से लोग यहां पहुंचते हैं और दुआएं मांगते हैं। सच्चे दिल से मांगगीं दुआएं यहां क़बूल होती है । वहीं चादरपोशी के बाद मजार के सज्जादा नशीन सैयद कयामुद्दीन ने मुल्क की अमन,चैन,रोजी,रोटी एवं खुशहाली की दुआंए मांगी। इस मौके पर बायसी पूर्व विधायाक सैयद रूकन्नद्दीन,सैयद समसूद्दीन, सैयद कुतुबुउद्दीन, सैयद शमसुद्दीन, सैयद कबीर अहमद, सैयद जावेद अख्तर आदि हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.