वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपना चातुर्मास व्रत पूर्ण कर 29 सितंबर को काशी लौटेंगे। वह छत्तीसगढ़ के बेमतरा जिला के सलधा ग्राम स्थित सपाद लक्षेश्वर धाम में चातुर्मास व्रत कर रहे थे। काशी आने पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद की अगुवाई में संतों एवं भक्तों द्वारा उनका पुष्पवर्षा के मध्य स्वागत एवं वंदन किया जाएगा। श्रीविद्यामठ में उनकी चरण पादुका का पूजन कर भक्त आरती उतारेंगे। शंकराचार्य नवरात्र पर्यंत काशी में ही रहेंगे। यह भी पढ़ें- 29 सितंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...