चातुर्मास के लिए आचार्य से किया निवेदन
बागपत, मई 29 -- खेकड़ा। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के आगामी चातुर्मास को बड़ागांव में आयोजित कराने के लिए रुदौली भिंड पहुंचकर निवेदन किया। श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समाज के लोगों ने आचार्य श्री को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण जैन के नेतृत्व में प्रवीण मित्तल, ब्रह्मचारी नवीन, त्रिलोकचंद जैन और अशोक जैन सहित अन्य श्रद्धालु रुदौली भिंड पहुंचे। वहां उन्होंने आचार्य विशुद्ध सागर महाराज से बड़ागांव में चातुर्मास करने का आग्रह किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि आचार्य श्री के सान्निध्य से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण मजबूत होगा और समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा। आचार्य श्री द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद ही श्रद्धालु उत्साहित होकर बड़ागांव लौटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.