औरंगाबाद, जून 15 -- नियम तोड़ने वालों से वसूला जुर्माना रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के रफीगंज-शिवगंज पथ स्थित चातर मोड़ के समीप सोमवार को एसआई सुधांशु चंदन के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने कई वाहनों को रोककर चालकों के कागजात की जांच की तथा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...