चातर मोड़ के पास चला सघन वाहन जांच अभियान
औरंगाबाद, मई 11 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के रफीगंज-शिवगंज पथ स्थित चातर मोड़ के पास पीएसआई शमा प्रवीण एवं एएसआई गोविंद मिश्रा के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन वाहनों से कुल तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला। जांच के दौरान कई वाहनों को रोककर बाइक पर तीन सवारियों को बिठाने एवं बिना हेलमेट चलने वाले चालकों को हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों को बिना हेलमेट एवं बिना आवश्यक कागजात के सड़क पर वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.