खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार शिक्षा परियोजना, खगड़िया द्वारा संचालित ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय चातरघाट, अलौली एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघौना के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक एवं सर्व शिक्षा अभियान), खगड़िया के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विद्यालयों को गत 26 मार्च से 31 मार्च के बीच का समय दिया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज जैसे उच्च तकनीकी संस्थानों से जोड़कर उन्हें आधुनिक शिक्षा प्...