पटना, जनवरी 6 -- संपतचक के इलाहीबाग क्षेत्र स्थित चाणो टावर में सोमवार की सुबह 10:30 बजे अचानक आग लग गई। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी। दमकल की आठ गाडियों को आग पर काबू करने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना में करीब 40 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग आरएस इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में लगी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। बैरिया निवासी सोहित कुमार ने किराए के मकान पर शर्ट निर्माण का कारखाना संचालित करते हैं। मकान मालिक मुन्ना कुमार के अनुसार, बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। घटना के समय सोहित कुमार और उनके कर्मचारी कारखाने के अंदर मौजूद थे। हालांकि सभी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। कारखाना मालिक ने बताया कि करीब 40 लाख के मशीन, कच्चा माल और तैयार कपड़े जलकर राख हो गए हैं। गोपालपुर थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.