रांची, फरवरी 22 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रतिभा सम्मान के उद्देश्य से भव्य ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने "स्वच्छ पर्यावरण", "पर्यावरण संरक्षण" और "मेरा सपना भारत" जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार तथा सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधक अयोध्या केसरी ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.