नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Chanakya niti for wife in hindi: आचार्य चाणक्य को एक महान दूरदर्शी, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ माना जाता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बना दिया था। चाणक्य ने अपने ग्रंथ नीति शास्त्र में मानव जीवन के तमाम पहलुओं का वर्णन किया है। चाणक्य ने वैवाहिक जीवन को सरल बनाने के लिए कई नीतियां बताई हैं। आचार्य चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि पत्नी कैसी चाहिए। चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से बताया है कि विवाह के लिए लड़की का चुनाव करते समय व्यक्ति को किन गुणों को प्राथमिकता देनी चाहिए। आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार किन गुणों वाली स्त्री से विवाह करना चाहिए।श्लोक: वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्। रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।। यह भी पढ़ें- ऐसे व्यक्ति की जल्...