साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज। शहर के सकरूगढ़ स्थित एनआरपी सेंटर में सोमवार को श्री परशुराम अखाड़ा की ओर से आचार्य चाणक्य की जयंती एवं विश्व ब्राह्मण दिवस पर सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर आचार्य चाणक्य के अलावा उन ब्राह्मण महापुरुषों को याद किया गया जिन्होंने इस देश और धर्म के लिए महान कार्य किया है। मंच पर कृष्णा शर्मा, मनोज झा और संजय तिवारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Quote of the Day: दुष्टों से सख्ती, मूर्खों से परहेज...चाणक्य नीति के अनुसार सफलता के लिए जरूरी हैं ये 9 चीजेंकार्यक्रम का महत्व वक्ताओं ने कहा कि विश्व ब्राह्मण दिवस व आचार्य चाणक्य जयंती भारतीय संस्कृति,ज्ञान,राष्ट्रनीति और सनातन परंपरा के गौरव को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह दिवस केवल एक समाज विशेष का उत्सव नहीं,बल्कि ज्ञान,शिक्षा,संस्कार,त्याग और राष्ट्रसेवा की...