नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत का मिनी इंडिया है दिल्ली, हर राज्य की संस्कृति, परंपराएं और त्योहार मिलकर खूबसूरत तस्वीर पेश करते हैं नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता

नवीनीकृत गोवा निवास का उद्घाटन चाणक्यपुरी स्थित नवीनीकृत गोवा निवास का शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोवा सरकार और भवन के जीर्णोद्धार से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और गोवा सरकार के मंत्री दिगंबर वी. कामत भी मौजूद रहे।

गोवा की संस्कृति से जुड़ी वास्तुकला इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गोवा निवास का नया स्वरूप अत्यंत आकर्षक और भव्य है। भवन की पूरी वास्तुकला गोवा की पारंपरिक शैली और सांस्कृति...