प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। अतरसुइया थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद में एक युवक ने चाट विक्रेता पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।मीनापुर निवासी मुन्ना लाल साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने बेटे रवि शंकर साहू के साथ डॉ. पांडेय चौराहे पर चाट-फुलकी का ठेला लगाते हैं। मंगलवार शाम सत्ती चौरा निवासी आर्यन उनके ठेले पर आया और फुलकी खाने के बाद पैसे मांगने पर विवाद करने लगा। मुन्ना लाल का आरोप है कि कहासुनी के दौरान आर्यन ने गालीगलौच शुरू कर दी। बेटे रवि शंकर ने गाली देने का विरोध किया तो आर्यन ने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। हमले में उसे पेट में जबकि बेटे के पेट और हाथ में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.