वाराणसी, मार्च 5 -- कछवांरोड, संवाद। कछवांरोड चौराहा (ठठरा) गांव में गुरुवार तड़के चाट विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दे दी। रसोई में उसका शव फंदे से लटका मिला। मिर्जामुराद पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। ठठरा निवासी 37 वर्षीय संदीप मोदनवाल बुधवार देर रात होली खेलकर घर आया। अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों को पता ही नहीं चला कि वह कब उठा और किचन में जाकर फांसी लगा ली। पत्नी अंजलि सुबह जब किचन में गई तो फंदे से पति की लाश लटकते देख उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। गमछा काटकर शव नीचे उतारा। संदीप माता-पिता का इकलौता संतान था। उसे एक बेटा और बेटी है। सूचना पर कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पत्नी अंजलि और मां मीरा देवी सहित दोनों बच्चे रो-रोकर बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.