देवरिया, फरवरी 7 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। चाट दुकानदार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज किया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी अभिषेक मद्धेशिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चार दिन पूर्व वह सिसवा गांव से ठेले पर चाट बेचकर वे वापस लौट रहे थे। कि उसी दौरान नहर के पास एक बोलेरो सवार छ: लोगों ने उनसे जबरन चाट की मांग की। चाट देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने कसया थाना क्षेत्र के बजरकरइया गांव निवासी मनीष विश्वकर्मा पुत्र जीतन शर्मा सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.