बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता बदौसा थाने के हड़हामाफी गांव निवासी दिनेश कुमार की बेटी अंशिका अतर्रा में कोचिंग पढ़ती है। मंगलवार को दोपहर अंशिका कोचिंग के बाद बैंक आफ बडौदा में पासबुक की इंट्री कराने गई। इसी बीच वह सड़क किनारे दुकान में चाट खाने लगी। आरोप है कि इसी बीच बदौसा निवासी आकाश नामदेव आयाऔर बिना कोई कारण उसके कई थप्पड़ जड़ दिए। कहा कि यदि कहीं इसकी शिकायत किया तो जान से मार देंगे। पिता दिनेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि झापड़ मारने का वीडियो भी चाट वाले के पास है। बेटी वहां से घर पहुंची और इतने दहशत में आगई की बेहोश हो गई। उसका सीएचसी अतर्रा में इलाज कराया। आरोपी गुंडा व दबंग है। उसके दहशत के मारे बेटी कोचिंग व कॉलेज नहीं जा पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.