हापुड़, अप्रैल 14 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ घर लौट रही महिला चाट खाने के बहाने बाइक से उतरी और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी गाजियाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवती से हुई हुई है। चार दिन पूर्व वह पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी पत्नी ने चाट खाने के लिए कहा। पत्नी की बात सुनकर वह उसने बाइक को रोक लिया और चाट लेने के लिए चला गया। यह भी पढ़ें- घर में सो रही किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी पत्नी वहां नहीं थी। पीड़ित ने पत्नी को काफी तलाश किया, लेकिन उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में...