प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार से चाट का ठेला लेकर घर जा रहे अधेड़ से बाइक सवार टकरा गया। इससे चाट विक्रेता और बाइक पर बैठे वृद्ध की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। रानीगंज थाना क्षेत्र के कहला गांव निवासी 48 वर्षीय मंजीत पटेल स्थानीय बाजार में ठेला लगाकर चाट बेचता था। वह सोमवार देर रात ठेला लेकर पैदल ही घर जा रहा था। तभी सामने से आए एक बाइक सवार ने ठेले में टक्कर मार दी। इससे चाट विक्रेता मंजीत के साथ ही बाइक पर बैठे रानीगंज के बेर्रा गांव निवासी 60 वर्षीय विजय बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रानीगंज ट्रामा सेंटर ले आया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.