जमशेदपुर, मार्च 19 -- यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की चाटीकोचा टेलिंग पोंड के कारण विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास का मामला एक और बैठक के लिए आगे बढ़ गया है। इस मसले पर समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाटिन मौजा के चाटीकोचा टोला के विस्थापित रैयतों के पुनर्वास को लेकर अपनी तैयारी पर यूसीआईएल के प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि चाटीकोचा में यूसीआईएल माइंस के टेलिंग पोंड (थर्ड स्टेज) हेतु अधिग्रहित भूमि के कारण विस्थापित कुल 60 परिवारों के पुनर्वास की योजना है। हालांकि वर्तमान में परिवारों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। पुनर्वास हेतु मौजा-धोबनी, मौजा-भाटिन एवं मौजा-बेनासोल को विकल्प के रूप में चिह्नित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.