चाचूपुर कांड: सपा शिष्ट मंडल को कड़ी निगरानी में मिली इंट्री
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। चाचूपुर जटपुरा में युवक का शव मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों की हिंसक झड़प के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से शिष्ट मंडल के गठन के बाद भी पुलिस ने पहले जिला कार्यालय पर सपाइयों को रोक दिया था।करीब एक घंटे की गहमा गहमी और एसपी से वार्ता के बाद सिर्फ नामित सदस्यों को ही भारी पुलिस बल के साथ निगरानी में चाचूपुर जाने दिया गया। चाचूपुर जटपुरा में गत दिनों बृजेश राजपूत का शव पाया गया था। इसके बाद भीड़ हिंसक हो गयी थी। पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत में छह पुलिस कर्मी भी घायल हो गये थे। इस घटना के बाद से ही जनपद की सियासत गरम है। पुलिस ने इस घटना मे ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से चाचूपुर जटपुरा गांव में हालात देखने के लिए सपा का शिष्ट मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.