बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता नदी किनारे भाई और बहन के एक साथ जहर खाकर जान देने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि घर का मुकदमा जीतने वाली चाची ने भतीजी-भतीजे से तत्काल मकान खाली करने को कहा था। पिता और भाई का आरोप है कि झगड़े के बाद चाची ने दोनों को अपमानित कर जहर की पुड़िया थमा दी और कहा -असली बाप की औलाद हो तो इसे खाकर मर जाओ। इसके बाद भाई व बहन स्कूटी से बरछा गांव के पास बागै नदी पहुंचे और सुसाइड कर ली। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर के रहने वाले प्रकाश चंद्र गुप्ता उर्फ मिठाई लाल गुप्ता की 34 वर्षीय पुत्री चंचल गुप्ता उर्फ शुभ्रता और 30 वर्षीय पुत्र आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ सोम सोमवार को स्कूटी से बरछा पुल से 100 मीटर दूर बागै नदी किनारे पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आस-पास खेतों में काम करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.