पीलीभीत, जून 29 -- पीलीभीत। चाची की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे का चालान कर रविवार को जेल भेज दिया है। भतीजे ने प्रेमप्रसंग के चलते हत्या कर देने की बात पुलिस की पूछताछ में स्वीकारी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां निवासी निशां परवीन पत्नी सलीम अहमद की उसके चचेरे भतीजे शोएब उर्फ मोनिस ने घर में घुसकर चाकु से प्रहार कर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।

हत्या की जांच पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपूर्द ए खाक कर दिया। इस मामले में मृतका के पति सलीम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी भतीजे शोएब उर्फ मोनिस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी मृतका को पसंद करता था। लंबे ...