चाची की फोटो पासपोर्ट पर लगाकर फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार
नोएडा, जून 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पासपोर्ट पर अपनी चाची की फोटो पत्नी के रूप में लगाकर फर्जीवाड़ा करने और लाखों रुपये के जेवर हड़पने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले वर्ष मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे सेक्टर-37 बस अड्डे के पास से दबोच लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने वर्ष 2025 में अपने भतीजे सुल्तान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सुल्तान ने पासपोर्ट में अपनी चाची की फोटो को पत्नी के रूप में दर्शाकर लगवा लिया था। उसने महिला की तस्वीर का दुरुपयोग कर और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये के जेवरात भी हासिल कर लिए थे। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था और लगातार अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.