चाचा-भतीजों की मौत से परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
कौशाम्बी, मई 13 -- मंझनपुर/सिराथू, हिन्दुस्तान टीम सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन ओवरब्रिज के समीप मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में हुई चाचा-भतीजों की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों की चीत्कारें मेडिकल कॉलेज से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक गूंजती रहीं। उनका करूण क्रंदन देख हर आंख नम हो गई।फतेहपुर जिले के लीलंबरपुर निवासी 50 वर्षीय छविनाथ सिंह पुत्र बड़ेलाल मंगलवार की रात परिजनों के साथ भाई राजकुमार के साले के बेटे की बारात में शामिल होने कोखराज के बरमतपुर गए थे। घर से निकलते वक्त खुशियों का माहौल था। रास्ते भर हंसी-ठिठोली चलती रही। बारात में मौज मस्ती भी हुई। यह भी पढ़ें- कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत भोजन इत्यादि के बाद सभी घर को रवाना हुए। सोचा था कि घर पर चैन की नींद सो लेंगे। किसी को क्या पता था कि इसके पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.