कानपुर, मई 12 -- कल्याणपुर, संवाददाता। विनायकपुर में चाचा-भतीजे पर पड़ोसी ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, काम रुकवाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। राजीव नगर, विनायकपुर निवासी सुधांशु ने बताया कि वह अपने मकान में मरम्मत का कार्य करा रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राजबहादुर, उसका भतीजा प्रशांत सिंह और घर की कुछ महिलाएं लगातार निर्माण कार्य में बाधा डाल रही थीं। आरोपियों ने इलाके में उनकी अनुमति के बिना कोई भी निर्माण न कराए जाने की बात कही। आरोप है कि चाचा-भतीजे ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। सुधांशु का आरोप है कि आरोपियों के घर की महिलाओं और लड़कियों ने भी अभद्र व्यवहार किया। साथ ...