चाचा-भतीजे पर लाठी डंडों से हमला कर घायल किया
हापुड़, मई 28 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरावनी में चार युवकों ने चाचा भतीजे के साथ लाठी डंडों, तमंचे की बट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरावनी निवासी महेश ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके चाचा का लड़का रितिक 25 मई की रात को करीब नौ बजे सूरज के पास बैठा हुआ था। उसके चाचा रोहताश ने अपने बेटे रितिक का डांटा की गलत संगत में न बैठे। इससे नाराज होकर गांव के ही सूरज, उसके भाई सौरभ, सन्नी, विशाल ने पीड़ित के चाचा रोहताश व पीड़ित के साथ लाठी डंडों व तमंचे की बट से मारपीट कर दी। दोनों के सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.