चाचा-भतीजे पर धारदार हथियारों से हमला, तमंचे से फायर भी झोंका
रुडकी, मई 15 -- लक्सर, संवाददाता। रणसुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दो लोगों को ट्रैक्टर से उततारकर धारदार हथियारों से हमला कर जान से मारने की कोशिश की और फायर भी झोंक दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रणसुरा निवासी गुफरान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका चाचा शौकीन व चचेरा भाई शमशाद 13 मई शाम के समय खेत से काम करके घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके ट्रैक्टर के सामने अपना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.