चाचा-भतीजे को चाकू से गोदा, चल रहा इलाज
दरभंगा, जून 9 -- संजय लाला,दरभंगा। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाने के कोल्हुआ में सोमवार को चाकूबाजी से घायल चाचा-भतीजे को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायल चाचा मो. कलुमुद्दीन का पुत्र मो. एहसान (48) और भतीजा मो. कासिम का पुत्र मो. निजामुद्दीन (26) हैं। परिजन मो. फारूक ने बताया कि एहसान सरला सोनपताही मदरसा में शिक्षक हैं। उन्हें स्थानीय दबंग रंगदारी के लिए परेशान करते थे। इसे लेकर मुकदमा चल रहा है। इसी मामले के आरोपियों ने सोमवार सुबह एहसान के घर पहुंचकर मुकदमा हटाने का दबाव बनाया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने चाकू से एहसान को गोद दिया। उसे बचाने पहुंचे भतीजे मो. निजामुद्दीन का सिर भी चाकू के वार से जख्मी हो गया है। यह भी पढ़ें- थलवारा में जीजा ने साले पर किया चाकू से वार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.