बांका, अप्रैल 5 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। शनिवार का दिन कटोरिया प्रखंड के मौथाबाड़ी पंचायत के बनरझोप गांव के लिए काल बनकर आया। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर जिलेबिया मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने न सिर्फ एक घर, बल्कि पूरे गांव की खुशियों को छीन लिया। सबसे हृदयविदारक पहलू यह है कि मृतक आपस में चाचा-भतीजे के रिश्ते में थे, जिससे यह त्रासदी और भी मार्मिक बन गई। मृतक सुरेंद्र साह, मृतक बालेश्वर साह के सगे भाई तुलसी साह के पुत्र थे, जबकि मृतक रूपेश कुमार, बालेश्वर साह के चचेरे भाई सोहन साह के बेटे थे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर बाद जब तीनों का शव गांव पहुंचा, तो पूरा माहौल करुण क्रंदन से गूंज उठा। हर तरफ चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बालेश्वर साह के घर में उनकी द...