नई दिल्ली, अगस्त 26 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा को झटका देते हुए वैशाली जिला अध्यक्ष मनोज सिंह सहित 105 कार्यकर्ताओं ने आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का दामन थाम लिया। पार्टी कार्यालय में इन्हें सदस्यता दिलाई गई। एलजेपी-आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विज़न 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' में आस्था दिखाते हुए आज ये सभी साथी पार्टी से जुड़े हैं। इनके आने से संगठन को और बल मिलेगा तथा वैशाली जिले में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यानंद शर्मा, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, विनीत सिंह, रवि रंजन सिंह अनिल पासवान समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.