आजमगढ़, मई 8 -- मुहम्मदपुर। गंभीरपुर थाना की पुलिस ने चाचा पर चाकू से हमला करने के आरोप में भतीजे को उसकी पत्नी और बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर गांव निवासी 76 वर्षीय फारुख से उसके भतीजे इश्तियाक का भूमि के बंटवारे को लेकर गुरुवार की सुबह विवाद हो गया। इश्तियाक ने पत्नी दिलजहां और बेटा मो. आतिफ के साथ मिल कर वृद्ध पर हमला कर दिया। चाकू लगने से फारुख घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपी इश्तियाक, उसकी पत्नी दिलजहां और बेटे मो. आतिफ को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग घटनाओं में मारपीट में महिलाओं समेत 12 घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.