गुमला, अप्रैल 20 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के हुसैन नगर निवासी शाहजहां परवीन ने अपने चाचा अजीमुद्दीन अंसारी (निवासी ननतिलो, लोहरदगा) पर बकरी-मुर्गी बेचने और घर का ताला तोड़कर नगद व आभूषण चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार 2022 में पिता की हत्या के बाद शाहजहां परवीन और उनकी मां जेल चले गए थे। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में 36 बकरी व 25 मुर्गियां चाचा को देखरेख के लिए सौंपी गई थीं। आरोप है कि चाचा ने सभी बेच दिए और घर से एक लाख रुपये व चांदी के आभूषण भी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: बकरी को जहर देकर मारने मामले में थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की लगाई गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.