मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रंजिश में परिवार के चाचा पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है।गांव शेरनगर में एक सप्ताह पूर्व याकूब पर उस फायरिंग कर दी थी, जब वह घर के बाहर टहल रहा था। गोली लगने से याकूब घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया था। इस मामले में उसके भतीजे नौमान समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी नौमान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...