लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग के गढ़ी कनौरा में चांद रात को ईदी लेकर भतीजे से मिलने पहुंचे चाचा पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। हमले में चाचा घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।गढ़ी कनौरा निवासी मो. दाउद ने बताया कि बीते 20 मार्च की रात्रि उसके चाचा अबु उजैफा अमीनाबाद मार्केट से ईद के कपड़े लेकर घर आये थे। घर की काल बेल (घंटी ) बजाई तभी चाचा को देखते ही पड़ोस के रहने वाले मो. शकील उर्फ अनस, समद खान, फहद, माविया, गाजी, हेजला, फुजैल, बिलाल तथा ओसामा व उसका छोटा भाई बिलाल और अन्य सात-आठ अज्ञात ने छोटे चाचा अबू उजैफा व बड़े चाचा अबू हुरैरा के ऊपर अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गये। आलमबाग इंस्पेक्टर राम बाबू ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.