शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- खुटार। कस्बे के एक मोहल्ले में 16 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार रात वह परिवार के साथ सो रहा था, तभी करीब 1:30 बजे पत्नी की नींद खुली और उसने बेटी को कमरे में तख्त पर बैठे देखा। परिजनों के अनुसार, शक होने पर पति-पत्नी ने कमरे की तलाशी ली तो तख्त के नीचे रिश्ते का चाचा शिवम छिपा मिला, जो पूछताछ के दौरान भाग गया। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे किशोरी घर से गायब मिली। परिजनों ने आसपास और आरोपी के घर पर तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- चाचा भतीजी को लेकर हुआ फरार, बरामदगी के बाद पिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.