चाचा पर जानलेवा हमला करने का आरोपी भतीजा गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- कुंडा, संवाददाता। बाग में आम बीनने के विवाद में चाचा पर बांस से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। मानिकपुर थानाक्षेत्र के ऐमां अस्भौ ऊंचागांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो मई को उसके पिता राम औतार बाग में आम बीनने गए थे। तभी परिवार के नोखेलाल ने आम बीनने के विवाद में बांस से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित दिनेश की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को दरोगा मनोज कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ आरोपी नोखेलाल को धरौली मोड़ आरा मशीन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस भी बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.