बागपत, मार्च 7 -- खेकड़ा। क्षेत्र के साकरोद गांव में संपत्ति विवाद में चाचा ने हमला कर भतीजे को घायल कर दिया। हमले में भतीजे के सिर में गंभीर चोट आई है। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। क्षेत्र के साकरोद गांव में एक खेतीहर परिवार रहता है। परिवार में चाचा भतीजे के बीच संपत्ति का विवाद बना हुआ है। इसी विवाद में चाचा ने भतीजे पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें भतीजा घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.