प्रयागराज, मई 13 -- बाजार में मकान की छत पर बाथरूम का पानी बहाने के विवाद में भतीजे की बेरहमी से पिटाई के मामले में दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने चाचा सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डूडी बाग पंडित का पूरा गांव के मनोज मिश्रा गाजियाबाद में नौकरी करते हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। कुछ दिन पहले गांव आए थे। मंगलवार को थरवई बाजार में स्थित मकान को देखने गए। चाचा आशीष मिश्रा उर्फ़ विपुल उनकी छत पर बाथरूम का पानी बहा रहे थे। इसी बात को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हो गया। मनोज मिश्रा का आरोप है की चाचा आशीष मिश्रा ने साथी ज्ञानेंद्र मिश्रा, अंकित मिश्रा, अभिनव मिश्रा और रवि मिश्रा निवासी टूटी की चकिया पान की पुलिया को बुलाकर कर लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की। यह भी पढ़ें- बाथरूम निर्माण का विरोध करने पर युवक की पिटाई यह भी पढ़ें...