लखीमपुरखीरी, जून 1 -- बाबा से चीज खाने के लिए पांच रुपए मांगने पर चाचा ने ईंट मारकर मासूम भतीजे का सिर फोड़ दिया। ईंट लगते ही बच्चे का सिर फट गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मझगईं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह विशुनपुर निवासी अमरीश का सात वर्षीय पुत्र अमन अपने बाबा घुरई से कुछ खाने के लिए पांच रुपए मांग रहा था। इस दौरान पास में मौजूद उसका चाचा सुनील को अमन का पैसा मांगना अच्छा नहीं लगा। गुस्से में उसने पास पड़ी ईंट उठाकर अमन के सिर पर जोर से मार दिया। घटना में बच्चे के सिर से खून बहने लगा। जान बचाने के लिए अमन परिजनों के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार देते हुए मलहम-पट्टी कराई और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चाचा की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा ...