गोपालगंज, मार्च 2 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के गिरधरपोइया गांव में सगे चाचा ने ही अपनी भतीजी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में भतीजी ने चाचा सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अनवर चौहान की पुत्री प्रिया कुमारी ने आरोप लगाया है कि 27 फरवरी की सुबह करीब सात बजे गांव के ही आकाश कुमार एवं सीमा देवी ने उसे पकड़ लिया। उसका चाचा मोहन चौहान धारदार हथियार से उसके सिर पर तेज प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए पंचदेवरी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...